जमशेदपुर : जमशेदपुर में आदिवासी सेंगेल अभियान के सदस्यों ने सोमवार को साकची आमबागान मौदान से यह मशाल जुलूस निकाला गया जो साकची के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा. इस संदर्भ में उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. सदस्यों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा है. उनकी मांग है कि पारसनाथ पहाड़ को जैनों के कब्जे से मुक्त किया जाए, इसके साथ ही 2023 में सरना धर्म कोर्ड को लागू किया जाए. उन्होने कहा कि यदी उनकी मांगे 30 जनवरी तक पूरी नहीं होती है तो वे आदिवासी समाज के सहयोग से 11 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितकालीन रेलरोड चक्का जाम करेंगे. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
आदिवासी सेंगेल अभियान झारखंड, बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम आदि के अलावे नेपाल, भूटान, बांग्लादेश में भी आदिवासी सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है. उन्होंने अपनी मांगों में भारत के प्रकृति पूजक आदिवासियों को 2023 में सरना धर्म देना, झारखंड के पारसनाथ पहाड़ में अवस्थित आदिवासियों के ईश्वर मरांग बुरु को अविलंब जैनों के कब्जे से मुक्त करना और उन्हें सुपुर्द करना, झारखंड में अबुआ दिशोम अबुआ राज को लागू कर इसे शहीदों के सपनों को पूरा करना, झारखंड प्रदेश में एकमात्र बड़ी आदिवासी भाषा में संताली, जो आठवीं अनुसूची में शामिल है, उसे अविलंब झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा दिया जाए और शेष आदिवासी भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, असम- अंडमान के झारखंडी आदिवासियों को अविलंब एसटी का दर्जा और आदिवासी स्वशासन व्यवस्था या ट्राइबल सेल्फ रूल सिस्टम में जनतंत्र और संविधान को समाहित करने हुए उसमें सुधार की मागं की गयी है. ज्ञापन सौंपने में जमशेदपुर सेंगेल परगाना के जूनियर मुर्मू, सेंगेल सरना धर्म मंडवा के केंद्रीय महासचिव डॉ सोमय सोरेन, जमशेदपुर सेंगेल सभापति सीताराम माझी, कंद्रीय सेंगेल संयोजक बिमो मुर्मू समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.











