
जमशेदपुर : क्षत्रिय करणी सेना परिवार द्वारा संगठन का विस्तारीकरण हेतु गुरुवार की शाम बिरसानगर में एक विशेष बैठक का आयोजन प्रकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया. जहां प्रदेश अध्यक्ष बिनय सिंह ने नियुक्ति पत्र देकर प्रकाश सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला का जिलाध्यक्ष बनाया. जिलाध्यक्ष बने प्रकाश सिंह के साथ दर्जनों लोगों ने करणी सेना की सदस्यता ली. प्रकाश सिंह ने कहा कि संगठन व समाजहित में मिले नए जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे साथ ही सर्वसमाज को साथ लेकर चलेंगे. मौके पर सैकड़ो लोग मौजूद रहे. मंच का संचालन हरि सिंह राजपूत ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिनय सिंह, हरि सिंह राजपूत, रंजन सिंह, मोहित सिंह, रोहित सिंह व अन्य मौजूद थे.




