जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित वेल बेबी क्लिनिक की ओर से एक बेबी शो का प्रोग्राम किया गया एवं इ्समें दो भाग में किया गया, जिसमें एक 6 महीने से 1 साल दूसरे में 1 साल से 3 साल के बच्चों का डॉक्टर के द्वारा जजमेंट किया गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया. इसमें प्रथम भाग में नैयरा सिंह, दूसरा श्रीनए चौधरी व सात्विक कुमार, तीसरा एलान बोंड व अर्थीशा सेन को दिया गया. वहीं, दूसरे भाग में पुरस्कृत बच्चों में पहला धानवी आर्या, दूसरा ओमांश प्रकाश, तीसरा नदीमा पल्ली देभाष वर्मा को अवार्ड दिया गया. अन्य सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं टोकन गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर आज के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला संस्थान के अध्यक्षा नितु तिवारी के कर कमल द्वारा प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया एवं पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर संस्थान के सभी कमेटी मेंबर एवं टाटा मोटर्स के डॉक्टर के द्वारा पूरा सहयोग मिला जिसमें मूल रूप से डॉक्टर राजीव शरण, डॉक्टर प्रिया, डॉक्टर मित्र बानो, डॉ विवेक के द्वारा संचालित किया गया. यह प्रोग्राम टेल्को क्लब, टेल्को कॉलोनी में किया गया जिसमें लोगों को जागृत करने एवं बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उपाय बताए गए और हर महीने बच्चों को टीकाकरण एवं उनके खान-पान के बारे में बताया गया अखिल भारतीय महिला समाज कई तरह के सामाजिक कार्यक्रम का प्रगटन करते रहती है ओर संस्थाएं चला रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)

प्रोग्राम में संस्था की सचिव सुजाता दास, अर्चना वर्मा, नूपुर ओजस्वी, रीना पदान, तमाली चक्रवर्ती, रश्मि श्रीवास्तव और मौसमी दास एवं अन्य संस्था की कन्वीनर के द्वारा कई दिनों के अथक परिश्रम से संपन्न हो पाया एवं आने वाले प्रत्येक बच्चे एवं उनके परिजन को धन्यवाद दिया गया.



