सरायकेला: बुधवार को जिला कृषि विभाग के कार्यालय परिसर में अचानक आग लगने से अफरा- तफरी मच गई. आनन- फानन में कृषि विभाग के कर्मियो ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. जिसके बाद अग्निशमन विभाग की दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मिली जानकारी के अनुसार जिला कृषि विभाग कार्यालय भवन के पीछे के खेतों में किसी ने आग लगाई थी. (नीचे भी पढ़े)
खेतो की घास को अपनी चपेट में लेते हुए आग कृषि विभाग कार्यालय की चहारदीवारी के अंदर तक आ गई और किनारे लगे घास और झाड़ियों को अपनी जद में ले लिया. देखते ही देखते आग अपना विकराल रूप धारण करने लगी जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. आग की विकरालता को देखते हुए अग्निशमन विभाग को दो दमकल का प्रयोग करना पड़ा. करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.



