
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मंगलवार सुबह बागबेड़ा थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड पर संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क पर भीषण जाम लग गया. इससे स्कूली बच्चे, अस्पताल, ड्यूटी जाने वाले लोग बुरी तरह फंस गए. अस्पताल निकले एक व्यक्ति ने बताया कि आए दिन ऐसी ही हालात यहां बन जाती हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस का ध्यान नहीं जाता. हालांकि हेल्मेट चेकिंग अभियान यहां भी चलता है लेकिन जाम को लेकर कोई पहल नजर नहीं की जाती है. इससे स्कूल, ड्यूटी जाने वाले लोग लेट हो जाते हैं. लोगों ने जमशेदपुर पुलिस से इस समस्या के निदान की गुजारिश की है.





