
जमशेदपुर: जमशेदपुर में आत्महत्या का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. शनिवार को भी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू बड़ा तालाब के पास का है. मिथिलेश पांडे की 18 वर्षीय पुत्री श्रुति कुमारी ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को इसकी जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई जब वे उसे कमरे में गए वहां श्रुति को फंदे से लटका पाया. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. श्रुति दो बहन और एक भाई ने मंझली थी। परिजनों के अनुसार श्रुति साकची के एक कोचिंग से जेईई मेंस की तैयारी कर रही थी। उसने बीते दिनों ही जेईई मेंस की प्रवेश परीक्षा दी थी। शुक्रवार को उसका रिजल्ट आया. रिजल्ट में वह फेल हो गई जिसके बाद से वह काफी परेशान दिख रही थी। रात को उसने बड़ी बहन से बात किया और खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गई. सुबह जब घरवाले उठे तो उसे फंदे से झूलता पाया ज्ञात हो कि उनके पिता मिथिलेश पांडे झारखंड अग्निशमन विभाग में कार्यरत है.







