
संतोष वर्मा
Chaibasa : चक्रधरपुर के चर्चित प्रमाणिक होटल के मालिक बच्चू प्रमाणिक की असमयिक मौत के बाद शहर के प्रतिष्ठित प्रमाणिक परिवार में भूचाल की स्थिति है. वह इसलिए कि बच्चू प्रमाणिक की पत्नी ने पति की मौत के बाद कथित रूप से एक वकील से दूसरी शादी कर ली है. अब इस वकील और होटल मालकिन झुम्पा प्रमाणिक के कारण दो परिवार बिखरने के कगार पर पहुंच गये हैं. उम्रदराज वकील इन दिनों चक्रधरपुर के प्रमाणिक होटल में होटल की मालकिन झुम्पा प्रमाणिक से इश्कबाजी के लिए काफी चर्चा में हैं. कहा यह भी जा रहा है कि वकील ने होटल की मालकिन झुम्पा प्रमाणिक से शादी कर ली है और इन सभी बातों का खुलासा कोई और नहीं बल्कि होटल मालकिन झुम्पा प्रमाणिक का बेटा यश प्रमाणिक कर रहा है. आज होटल मालकिन के बेटा यश प्रमाणिक ने होटल में वकील को बैठा देख हंगामा मचा दिया. अपनी मां और वकील के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग को खोल कर रख दिया. दरअसल 13 दिसंबर 2019 को चक्रधरपुर प्रमाणिक होटल के मालिक बच्चू प्रमाणिक की बीमारी से अचानक मौत हो गयी थी. बच्चू प्रमाणिक की मौत के बाद उनकी पत्नी झुम्पा प्रमाणिक ने बीते 6 मार्च को वकील से शादी कर ली. इस मामले में दिल्ली से अपनी नौकरी छोड़ पिता के होटल को चलाने आये यश प्रमाणिक ने अपनी मां झुम्पा प्रमाणिक पर पिता की हत्या करने का भी शक जताया है. यश प्रमाणिक ने बताया की पिता के गुजर के जाने के तीन महीने के अन्दर ही उसकी मां झुम्पा प्रमाणिक ने वकील से शादी कर ली. दोनों के बीच पहले से समबन्ध था. वकील वकालत की धौंस देकर उसे संपत्ति से बेदखल करने की साजिश रच रहे हैं.
मां और वकील मेरे पिता की संपत्ति हड़पने के लिए मेरी हत्या भी करवा सकते हैं :यश प्रमाणिक
यश प्रमाणिक ने बताया की उसकी मां और वकील उसके पिता की संपत्ति हड़पने के लिए उसकी हत्या भी करवा सकते हैं. उसकी मां ने घर पर उसका गला दबाने की भी कोशिश की थी. इधर मां झुम्पा प्रमाणिक का कहना है कि उसका बेटा और उसके ससुराल वाले मिलकर उसे घर से भगाना चाहते हैं. उसे संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं. उसके साथ ज्यादती हो रही है. वकील से उन्होंने किसी भी तरह के रिश्ते से साफ इन्कार कर दिया.
मैं प्रमाणिक परिवार का वकील हूं
वकील ने भी आरोप लगाया की इन लोगों ने मेरे साथ धोखेबाजी की है. मैं प्रमाणिक परिवार का वकील हूँ. इनकी संपत्ति को लेकर दस्तवेज तैयार कर रहा हूं. इसी सिलसिले में मैं चक्रधरपुर में झुम्पा प्रमाणिक के साथ हूं. उन्होंने झुम्पा प्रमाणिक से शादी की बात से भी इन्कार किया. बताया जाता है की वकील का भी अपना परिवार है. पत्नी और बाल-बच्चे हैं, जो की रांची में रहते हैं. अब सवाल यह उठता है की एक हाई कोर्ट का वकील आखिर बीते छह महीने से चक्रधरपुर के एक होटल में क्यों है और होटल मालकिन के साथ शादी-शुदा जोड़े की तरह क्यों रह रहा है. दोनों की तस्वीर भी यश प्रमाणिक ने मीडिया में जारी की है वह भी दोनों के बीच चल रहे रिश्ते को काफी हद तक साफ करती है. वकील का भी परिवार उनकी इस हरकत से परेशान है. अब पूरा मामला चक्रधरपुर थाना जा पहुंचा है, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है.















