जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर चार में होली के दिन हुई फायरिंग की घटना के आरोपी संदीप सिंह ने जमशेदपुर एसएसपी के आवास पर सरेंडर कर दिया है. वहीं, एक और आरोपी में राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन दोनों के पास से पिस्तौल और गोली बरामद किया गया है. पुलिस पकड़े गये लोगों से पूछताछ कर रही है. इस संबंध में पुलिस लगातार जांच कर रही है. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर चार में संदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर पर चढ़ाई करके गोलियां चला दी थी. गोली चलाने के बाद वे लोग भाग गये थे. (नीचे भी पढें)

गोली लगने से आरोपी घायल है, जिसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. इस मामले में रामखेलावन राम के बयान पर नीरज प्रसाद, पंकज प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, संदीप सिंह, धनंजय सिंह, पप्पू सिंह, डीएन सिंह, राकेश शर्मा समेत अन्य के खिलाफ केस दायर किया गया था.



