आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत धिराजगंज में एक युवक ने पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया है. मृतक़ की पहचान तपन कुमार महतो (45) के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक़ नशे का आदि था. वह मूल रूप से पटमदा के पालशबनी का रहनेवाला था. (नीचे भी पढ़ें)
वह दिहाड़ी मजदूरी करता था. मृतक़ की एक बेटी थी जिसकी शादी हो चुकी है वहीं एक बेटा है जो पढ़ाई करता है. आसपास के लोगों ने बताया कि वह कई- कई दिनों तक घर नहीं आता था. बीती रात भी वह घर नहीं आया था सुबह उसका शव नीम के पेड़ से झूलता मिला. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हो पायेगा कि युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या किया है.



