जमशेदपुर: जमशेदपुर के काशीडीह बगान नंबर तीन में रविवार की शाम युवकों के बीच मारपीट हुई है. इस झगड़े में लाइन नंबर 3 के निवासी बिनोद यादव घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के भुइयांडीह निर्मलनगर निवासी सचिन कुमार सिंह को भी चोटें आईं है. मामला सीसीटीवी में कैद हो चुका है. सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था. जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च को बिनोद यादव और सचिन कुमार सिंह के बीच बहस हुई थी, जो अब हिंसक रूप ले चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
रविवार शाम को सचिन कुमार सिंह और सोनू यादव बगान नंबर 3 में खड़े थे. तभी बिनोद यादव अपने दो साथियों के साथ बाइक से वहां पहुंचा. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गयी. घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने साकची थाना पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित शिकायत दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है.



