जमशेदपुर : जमशेदपुर बंगीय समिति की ओर से रविवार को गोपाल मैदान में विगत वर्ष की तरह बांग्ला भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुभाई तथा बंगभाषी समिति के महासचिव उत्तम जी अपने सभी सदस्यों के साथ लगे रहे. इसके तहत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

बांग्ला भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए स्वामी स्वरूपानंद परमहंस ने भी अपने कार्य काल में कई कार्यक्रम आयोजित किये और विभिन्न जगहों का भ्रमण कर बांग्ला भाषा के प्रचार-प्रसार को लेकर अपने विचार लोगों के समक्ष रखे. स्वामी जी ने कई कविताएं, लेख, गीत भी लिखे, जो पूरे देश में प्रसारित हुए. नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण के उद्देश्य से भी उन्होंने कई लेख लिखे. बोकारो के पास मल्टीवर्सिटी का आश्रम स्थित है, जहां गरीब बच्चों को स्कूल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई और छात्रावास में रहने की निःशुल्क व्यवस्था है. उसी क्रम में बंगला के प्रचार-प्रसार के लिए स्वामी जी की लिखी किताबें और उनके आश्रम में तैयार की गई दवाइयों का स्टॉल भी आज गोपाल मैदान में लगाया गया, ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें. (नीचे भी पढ़ें)

आज पूर्वाह्न 11 बजे जमशेदपुर अखंड मंडली के सचिव संजीव चंद्र राय ने इस स्टॉल का उद्घाटन किया, जिसमें कई गुरु भाई-बहन उपस्थित थे. पुपुन के आश्रम से योगा में भी कई प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं. आज के कार्यक्रम में रामकृष्ण मिश्र, भीश मालाकार, विश्वनाथ कर्मकार, देवाशीष घोष, चंदन मोहंती, प्रदीप पॉल, हिमांशु दा, सुजीत चक्रवर्ती, केशव महतो, विजय महतो, योगा शिक्षक राजेन ब्रह्मचारी, स्वप्न प्रामाणिक आदि उपस्थित रहे.



