जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची धालभूम क्लब में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ( हिदायत खान) की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें हर आम और खास ने शिरकत की. इस दौरान इफ्तार में सैकड़ो लोग शामिल हुए और इफ्तार किया. यहां धर्म, संप्रदाय, जाति का बंधन भी टूटता नजर आया है और हर वर्ग के लोग इसमें शामिल हुए. इफ्तार पार्टी के दौरान हिदायतुल्लाह खान ने सभी अतिथियों और आगंतुको का स्वागत किया.(नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मंत्री रामदास सोरेन, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजु गिरी, डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, मजदूर नेता विजय खां, कांग्रेस नेता अजय सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया. सभी ने इफ्तार के दौरान देश और राज्य के साथ शहर के अमन चयन की दुआ मांगी.



