
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह के नेतृत्व में भाजमो नेताओं ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता का साकची शहीद चौक का पुतला दहन किया. भाजमो नेताओं ने बन्ना गुप्ता चोर है और भ्रष्टाचार बंद करो के नारे लगाए. वरूण सिंह ने बताया कि मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के कोरोना वारियर्स को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि का बन्ना बाँट कर करोड़ो के राजस्व को चुना लगाने का कार्य किया है. जमशेदपुर के जनप्रतिनिधि होने के नाते बन्ना गुप्ता ने इस शहर को अपने कृत्य से शर्मसार किया है. बन्ना गुप्ता चोहतरफा घिरने के बाद राज्य के लोगों को गुमराह करने के लिए अवकाश के दिन सरकारी कार्यालय खुलवाकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ छेड़ छाड़ करने का भी कुंठित प्रयास किया है. ऐसे भ्रष्टा नेता को झारखंड सरकार से अविलंब इस्तीफा देकर राज्य की जनता से माफी माँगनी चाहिए. इस मौके पर मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, राकेश मंडल, अशोक कुमार, धर्मेन्द्र प्रसाद,प्रवीण सिंह,अर्जुन शर्मा, अमन सिंह, शिव कुमार यादव, शंकर कर्मकार, पिंटु वाल्मीकि, तिलेश्वर प्रजापति; राघवेंद्र प्रताप सिंह, विकास गुप्ता, जितेंद्र कुमार, विजय नारायण सिंह, दुर्गा राव, महेश तिवारी; नागेंद्र सिंह, राजेश झा, दिलिप लायक, प्रेम सक्सेना, अभिजित सेनापति, अर्जुन शर्मा, आकाश साहू, राकेश साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे.





