जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को कथावाचक कुमार स्वामी ने कथा के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं, माखन चोरी के विषय में बताया. साथ ही उन्होंने श्री धाम वृन्दावन की महिमा गाते हुए भक्तों को भाव विभोर किया. कुमार स्वामी जी ने बताया कि जैसे कलिया नाग के मान का भगवान ने मर्दन किया. वैसे ही प्रत्येक जीवो के अहंकार का नाश एक दिन अवश्य ही होता है. (नीचे भी पढ़ें)
तत्पश्चात गोवर्धन लीला पर विस्तारपूर्वक कथा का प्रवाह किया गया. कथा के पांचवें दिन मुख्य यजमान के रूप में दुर्गा राव, आचार्य शुभेंद्र शास्त्री, पंडित सोनू मिश्रा एवं भागवत प्रेमी संघ के सदस्यों सहित भारी संख्या में बस्तीवासी भक्तों की भीड़ कथा में सम्मिलित हुई.







