जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो बड़ा हनुमान मंदिर के त्र्यंबक महादेव मंदिर काली पूजा समिति की ओर से शनिवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई. इस अवसर पर पंडित विजय पांडे ने पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार कर भूमि पूजन संपन्न कराया. पूजा-अर्चना के दौरान उपस्थित समिति के सदस्यों ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की. भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला. सभी सदस्यों ने एकजुट होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई. इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहयोग, समर्पण और एकता के साथ समिति के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दिखाई. पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर समिति के यशवंत सिंह पिंटू, राणा प्रताप सिंह, लोकेश सिंह, सन्नी कौड़ा, बिपिन शर्मा, राहुल पांडे, अंकेश श्रीवास्तव, सचिदानंद सिंह, मुन्ना तिवारी, अजय मिश्रा, बलवंत सिंह, राजू प्रजापति, पम्मी सिंह, श्री राम बाबू, अरुण सिंह, विकास पोद्दार, सोनू दत्ता, प्रिंस कुमार, रंजीत उपाध्याय, विनोद कुमार, आकाश पोद्दार, संजय सावा, अजय कुमार, अंकुश मिश्रा, अतुल मिश्रा, अजय वर्मा, नितेश कुमार, कुश मंडल, भवानी सिंह, विजय राव, सन्नी सिंह, पन्नू कुमार, शीनू राव, दीपक सिंह, गुल्लू चौधरी, पंकज मंडल, अनिमेष कश्यप एवं जीतू सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.





