जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित सेल्स टैक्स विभाग के जमशेदपुर डिवीजन के क्लर्क सुबोध सिंह को झारखंड की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि सुबोध सिंह किसी कारोबारी से गोश्त की डिमांड कर रहे थे. सौदेबाजी भी कर रहे थे. कारोबारी ने घूस देने के बजाय एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और उसको पकड़वाने में मदद की. बताया जाता है कि एसीबी की टीम सुबह से ही सेल टैक्स ऑफिस पर धावा बोल दी थी. (नीचे भी पढ़ें)
क्लर्क के साथ पहले से ही कारोबारी की बातचीत हुई थी कि वह पैसा लेकर आएगा तो उसका काम हो जाएगा. जैसे ही कारोबारी पैसे लेकर क्लर्क के पास गया, पैसे को जैसे ही क्लर्क ने पकड़ा, वैसे ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसको धर दबोचा. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम किया कार्रवाई से सेल टैक्स विभाग में हड़कंप मच गया है.



