अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है. बोकारो सदर अस्पताल में वर्ड फ्लू को लेकर वार्ड बनाया गया है. भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत इपिक सेंटर के एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों को मारते हुए अंडों को भी नष्ट किया जा रहा है. जिला पशुपालन पदाधिकारी की मानें तो अभी तक हजार से अधिक मुर्गियों को मारते हुए लगभग 300 अंडों को नष्ट किया जा चुका है. वहीं स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर भी सतर्क नजर आ रहा है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
लोगों में इस वायरस का फैलाव नहीं हो इसके लिए पशुपालन विभाग के कर्मियों और आसपास रहने वाले लोगों सैंपल जांच कर उन्हें एंटी ड्रग भी दिया जा चुका है जगह-जगह स्वास्थ्य विभाग की टीम चैंपियन का भी काम कर रही है और बोकारो सदर अस्पताल में इसको लेकर एक वार्ड भी बनाया गया है. सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं.



