रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में मंगलवार को भारत सेवाश्रम संघ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शंकर दास को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे अनुमंडल अस्पताल में पहुंचाया गया. मिली जानकारी के अनुसार शंकर दास सब्जी विक्रेता है. जो इतवारी बाजार में सब्जी बेचते है. वे बाइक से पोटका की ओर जा रहा था इसी क्रम में यह घटना हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
दुर्घटना में शंकर दास का एक पैर टूट गया है. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सहदेव महंती से सहयोग से उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना पाकर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश जेना अनुमंडल अस्पताल पहुंचे हैं. शंकर दास मूल रूप से पुरानी बस्ती चक्रधरपुर का रहने वाला है. वर्तमान वह गांव प्रखंड के ओटार गांव में अपनी पत्नी के साथ रहकर सब्जी बेचते है.



