
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास गुरुवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चालक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना से बाइक सवार मानगो दाईगुट्टू रोड नंबर 7 निवासी अर्जुन राम गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद अर्जुन सड़क पर ही पड़ा रहा. घटना के बाद आस पास के लोगों की भिड़ जमा हो गई. भिड़ मूकदर्शक बनी वही. भिड़ से ही किसी ने अर्जुन के परिजनों को सूचना दी. सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और अर्जुन को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. अर्जुन के भतीजे विक्की ने बताया कि उनके चाचा ओएसिस कंपनी में मैकेनिक का काम करते है. सुबह 10 बजे वे ड्यूटी पर निकले थे. रात को काम करने के बाद वे घर आ रहे थे. हाथी घोड़ा मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. विक्की ने बताया कि अगर भिड़ में से किसी ने भी उन्हे अस्पताल पहुंचाया होता तो उनकी जान बच सकती थी.












