• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 30, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-Birsa- Munda- birth- anniversary- राजनीतिक दलों समेत सामाजिक संगठनों ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, कहा- धरती आबा के सपनों को साकार करने की जरुरत

November 15, 2021
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुरः जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई. बिरसा नगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक सरयू राय सहित समाजसेवी व समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले एवं अन्य नेताओं ने फूल माला चढ़ा श्रद्धा सुमन अर्पित की. वही इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजों को भगाने का काम सबसे पहले झारखंड के सपूतों ने ही किया था. बाबा तिलका मांझी से लेकर चांद भैरव और भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों को धूल चटा दी थी. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके सपने को साकार करने के लिए शपथ लेने की जरूरत है. वही सभी राजनेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर उनके कार्यों को याद किया.(नीचे भी पढ़े)
भाजमो ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में बिरसानगर संडे मार्केट स्तिथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान भाजमो के संरक्षक व क्षेत्र के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. श्री राय ने शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. श्री राय ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा ने युवा अवस्था में देश के लिए जो कार्य किया और देश को जो दिशा दिखाई वह अतुलनीय है. इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा एवं जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश प्रसाद,असंगठित प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, जनकल्याण प्रतिनिधि मिष्टु सोना,बिरसानगर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राव,बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव,पेयजल प्रभारी अमर चंद्र झा, सह प्रभारी शंकर कर्माकर,असीम पाठक,अभय सिंह, जनमजय पांडे, अमित शर्मा, रोचित जयसवाल, नवीन कुमार , राजू सिंह, अमित राम, सौरभ सिंह, मनजोत सिंह , लालबाबू , गणेश चंद्र, अमरेश कुमार,सुमित साहू ,आरती मुखी,लक्ष्मी सरकार, अमित राम, रेखा महानंदी,जानकी गोप,विजय लक्ष्मी,नंदिता गगराई,मीना लोहार,गुरमीत कौर, पंपा बनर्जी,किरण देवी, काकोली मुखर्जी, शारदा शर्मा, डी मनी, राजू सिंहा ,जयप्रकाश सिंह, खोखन गोराई, गणेश चंद्रा, सुनील सिंह, सुमित साहू, राजू कर्मकार,शिबू रविदास,बबलू यादव,राहुल कुमार, खुशबू कुमारी ,मिनारुचिता दास, कालीचरण कर्मकार,निक्की लोहार,शंभू झा,नारायण साहू,जयप्रकाश ठाकुर, सहित अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)

पूर्व सीएम रघुवर दास ने धरती आबा को दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिरसा नगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके श्रद्धांजलि दी. उन्होंने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि युवाओं को उनके आर्दशों को आत्मसात करने की जरुरतों पर जोर दिया. (नीचे भी पढ़े)

झायुमो ने मनायी बिरसा मुंडा की जयंती

इधर बिरसानगर संडे मार्किट स्थित झारखंड युवा मोर्चा ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके साहस और वीरता को याद किया. युवा नगर अध्यक्ष जीतु सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उनके पदचिह्नों पर चलकर हमें आगे बढ़ना है.मौके पर जिला उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन, नगर उपाध्यक्ष जगराज सिंह, प्रदीप जायसवाल, सोनु खान,नगर सह सचिव बिनित जायसवाल,संग़ठन सचिव राहुल ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी बंटी खान,वरिष्ठ नेता अशोक जैना,लाल बाबु, सुकुमार सरदार,मनोज ,टेल्को समिति अध्यक्ष रोशन शर्मा,सीतारामडेरा अध्यक्ष सहदेव,सचिव रविकेश सहित कई झायुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)

आजसू ने धरती आबा को किया याद

आजसू जिला कमिटी द्वारा स्थापना दिवस पर अबुआ दिशुम अबुआ राज की संकल्प लेकर अलग राज्य के निर्माता झारखण्ड राज्य के महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस ने कहा कि आजसू ने उलगुलान का महत्व को समझा है जो भगबान बिरसा के संकल्पों और अबुआ ढिशुम अबुआ राज्य की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प भी आजसू ने लिया है. जबकि वर्तमान सरकार ने उलगुलान का मतलब लूट और झूठ को तरजीह दे रही है. जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि सरकार जिन वायदों के साथ सत्ता में आई है उन वायदों को पूरा करने में पूरी तरह असफल रही है.मौके पर कन्हैया सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, कृतिवास मण्डल, शिबू ओझा, राजेन्द्र सोनकर, प्रदीप दास, अभय सिंह, धनेश कर्मकार, बिरजू मुखी, संजय करुआ, प्रवीण प्रसाद, शेखर सहिस, राहुल कुमार, ललित सिंह,अरूप मल्लिक समेत अन्य मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़े)

सोनारी वीर मंच ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

दूसरी ओर सोनारी वीर मंच ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया एवं श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर धनेश कर्मकार अभय सिंह सोनू सिंह मोनू सिंह राजू कुमार केशव साहू विनय राव पिंटू साहू कमलेश पटेल विवेक प्रसाद दीपराज मोहन कुमार सिंह मिक्की सिन्हा राजेश दास सतीश साहू मितेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)

बारीडीह मंडल ने बिरसा मुंडा को किया याद

भाजपा बारीडीह मंडल ने सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बागुन नगर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए इसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया. इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव ,सुशांत पांडा ,काजू सांडिल ,विनोद सिंह ,कुमार अभिषेक , निर्मल सिंह , प्रवीण सिंह , विजय साहू ,राजेश रॉय ,निकेत सिंह , मीरा झा , मनोज तिवारी, ओम पोद्दार , पोरस कालिंदी ,निर्मल गोप ,रंजीत सिंह , आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)

भाजपा नेता अभय सिंह ने धरती आबा को दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने सीतारामडेरा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. साथ ही कहा भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड के ही नहीं बल्कि, भारत के एक आंदोलनकारी नेता थे. जिन्होंने एक आदिवासी परिवार में जन्म लेकर देश की एकता अखंडता और संप्रभुता के लिए उन्होंने अपना आंदोलन अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया था. (नीचे भी पढ़े)

बजरंग दल ने बिरसा मुंडा की जयंती मनायी

विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर,और विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल टेल्को प्रखंड द्वारा बिरसानगर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी. इस अवसर पर दीपक ठाकुर, जनार्दन पांडे, हरेराम ओझा, विश्व हिंदू परिषद के अजय गुप्ता, सह मुन्ना दुबे, चंद्रिका भगत, जन्मेजय पांडे,कन्हैया प्रसाद, प्रतीक रॉय,  कृष्णा रजक, अभिजीत भट्टाचार्य, गजेंद्र त्रिपाठी, सौरभ घोष,सौरीन घोष, आशुतोष झा मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)

कांग्रेसियों ने धरती बाबा को किया याद

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने जमशेदपुर प्रवास के दौरान बिरसा नगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर सुभाष उपाध्याय, दिबेश राज, जितेन्द्र यादव, संतोष सिंह,अभिषेक सिंह रौशन कुमार, विवेक मुण्डा, संजीत यादव, ललन ठाकुर, देवाशीष नायक, गौतम घोष, दशरथ मुण्डा, जीतू गोराई आदि मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)

आरआईटी में कांग्रेसियों ने बिरसा मुंडा को किया याद

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म जयंती के अवसर पर आदित्यपुर आरआईटी गेट स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कांग्रेसी नेता समरेंद्र तिवारी, सुरेश धारी, दिवाकर झा और अन्य ने माला पहनाकर धरती आबा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़े)

भाजपा कदमा मंडल ने मनायी बिरसा जयंती

भाजपा कदमा मंडल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखण्ड राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर जनजातीय ग़ौरव दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष रमेश बास्के, जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गणेश भूमीज, भाजपा कदमा मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र राय, कमल कुमार,शोभा श्रीवास्तव, कार्तिक गोप, निर्दोष वर्मा, डी एन सिंह, संतोष सिंह, विक्की यादव, राजाराम, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष खुशी ओझा, बिनोद रजक, संगीता सिंह, मनोज कुमार सिंह,भरत कर्मकार,बेंजी पाल,बाबू भूमिज, सरोज सिंह, विकास कुमार, मोनू सरदार,अजय महतो, परमेश्वर प्रमाणिक, अभिषेक चतुर्वेदी, उज्वल यादव सहित अनेक बस्ती वासी उपस्थित थे.

सामाजिक संस्था यात्रा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्मजयंती के अवसर पर सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) के द्वारा बिरसानगर संडे मार्केट स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. संस्था के संरक्षक रीना सिंह ने सभी को बिरसा मुंडा जी के विचारों पर चलने को कहा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक रीना सिंह, संगीता सिंह, निरंजन तिवारी, रेखा सिंह, बिंदू सिंह, सुबोध सिंह, समरजीत सिंह समेत संस्था के कई कर्मठ सदस्यगण उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video
खबर

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

October 30, 2026
Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स
खबर

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

October 30, 2026
Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क
खबर

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

October 30, 2026
Next Post

jamshedpur- love- story- प्रेम विवाह के बाद मायके गई युवती ने थाने में पति के खिलाफ की शिकायत, पुलिस की पिटाई से तंग आकर युवक ने थाने में ब्लेड से काटा गला, देखे video

jamshedpur-firing-breaking-बिष्टुपुर में कलेक्शन एजेंट पर चली गोली, लूटने का प्रयास का विरोध करने पर अपराधियों ने किया हमला

Jamshedpur-congress : जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड कंपनी गेट पर प्रदर्शन, रिमाइंडर ज्ञापन सौपा गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

मेष राशिधन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम...

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय और दहशत पैदा करने की कोशिश का...

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

October 28, 2026

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भाजपा को सींचने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष...

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा के...

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज...

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 01 नवंबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में दो पालियों में...

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की...

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आइएसएलआरटीसी) और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News