जमशेदपुर: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार, 15 नवंबर को बिरसानगर थाना क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब शामिल हुए. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया.इस अवसर पर उपायुक्त एवं एसएसपी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष, स्वाभिमान और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.अधिकारियों ने लोगों से भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने की अपील की. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. पूरे आयोजन के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जयकारों से क्षेत्र का माहौल गूंजता रहा.












