
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. जमशेदपुर जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे बिरसानगर निवासी पेशे से शिक्षक गोपाल दास चतुर्वेदी ने बिरसानगर थाना पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है. इस दौरान शिक्षक गोपाल दास चतुर्वेदी ने बताया कि उनके बड़े भाई की पड़ोसियों ने हत्या कर दी थी, जिसका मुदमा अभी न्यायालय में चल रहा है. उन्होने बताया कि भाई के शोक में माता- पिता का बी देहांत हो चुका है. बीते 31 दिसंबर को पड़ोसियों द्वारा उनपर भी जानलेवा हमला किया गया. उन्होने बताया कि किसी तरह से वे जान बचाकर पहले सिदगोड़ा थाना पहुंचे जहां से उन्हें बिरसानगर थाना भेज दिया गया. मगर बिरसानगर थाना द्वारा उन्हें ईलाज कराए जाने के बदले एक कमरे में बंद कर रखा गया. औऱ देर रात पीआर बॉड भरवाकर छोड़ दिया गया, उन्होने बताया कि थाना से छूटने के बाद सीधे एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां ईलाज कराने के दौरान उनके सीने की हड्डियां टूटी हुई पाई गई. मगर बिरसानगर थाना द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है. उन्होने एसएसपी से अपना और अपने परिवार के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है.







