
Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बाजार में शुक्रवार की रात अपने घर जा रही एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़खानी कर जबर्दस्ती करने का प्रयास किया. जब युवती ने इसका विरोध किया तो आसपास के लोगों ने मनचलों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे मौके से फरार हो गए. इसी मामले को लेकर सरयू राय के विधायक प्रतिनिधि शनिवार को युवती के साथ सिदगोड़ा थाना में शिकायत करने पहुंचे. इस दौरान घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की गयी.
विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां पुलिस की गश्ती ना के बराबर है. इलाके में स्ट्रीट लाइट भी नहीं है. रात को अंधेरा रहता है. इसी का फायदा उठाकर मनचले ऐसी हरकत करते हैं. वहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. स्थानीय लोग बीच-बचाव में नहीं आते, तो युवती के साथ अभद्र हरकत हो सकती था. उन्होने थाना प्रभारी से अपील की है कि इलाके में गश्ती बढ़ाई जाए, ताकि आगे चलकर ऐसी घटना की पुनरावृति न हो.







