
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के लगातार तीन बार विधायक रहे जनप्रिय नेता स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय को पहली बार जमशेदपुर में उचित सम्मान दिलाने की पहल हुई है. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने स्वर्गीय दीना बाबा कि प्रतिमा को जमशेदपुर पूर्वी स्थित टिनप्लेट चौक पर अधिष्ठापन करने की पहल की है. प्रतिमा अधिष्ठापन के कार्य के लिए भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा को जिम्मेवारी सौंपी गई है. शुक्रवार को इसी के निमित्त भाजमो युवा मोर्चा जमशेदपुर जिला समिति की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष अमित शर्मा की अध्यक्षता में बरीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय के निर्देश पर आगामी 14 फरवरी को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भूतपूर्व विधायक स्व दीनानाथ पांडेय की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण करने की योजना बनी और तदोपरांत 15 फ़रवरी 2022 को टिनप्लेट स्थित गोलचक्कर के समीप अधिष्ठापन करने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पूर्व 11 फ़रवरी को उनकी पुण्यतिथि पर एक स्मारिका का विमोचन किया जायेगा, जिसमें पूर्व विधायक के जीवन से जुड़े अहम पहलुओं को स्मारिका के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा. ताकि आज के लोग दीनाबाबा के आदर्शों से अवगत हों एवं नि:स्वार्थ भाव से जन सेवा का संकल्प ले सकें. प्रतिमा स्थापना के लिए एक समिति का गठन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से अमित पाठक, असीम पाठक, बिल्ला पाठक, सुखदेव गरुण्ग, कैलाश झा, गुरदीप सेम्बी, अनिकेत सिंह शामिल हैं. इस दौरान भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अमित शर्मा, राजेश झा, आकाश शाह, बल्कार सिंह, सिद्धार्थ पाण्डेय, मार्टिन लेजरस, काशी प्रधान, शक्ति सिंह, रचित जायसवाल, नवीन कुमार, अशोक कुमार, सुमित साहू, भूपेश सिंह, दीपक महराणा, आयुष प्रसाद, अरविन्द सिंह, गुड्डू सिंह, अनिकेत सिंह, सुजीत झा, सुशील कुमार, अजय रजक एवं अन्य लोग उपस्थित थे.







