जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के बाद शहर में राजनीति गरमा गई है. सोमवार को जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में गिरती विधि-व्यवस्था पर सरकार पर सीधा हमला बोला. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि राज्य के नौकरशाह वसूली में व्यस्त हैं और अपराधी विधि-व्यवस्था संभाल रहे हैं. झारखंड को भगवान भरोसे छोड़ मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं. झारखंड की चिंता किसी को नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने विनय सिंह हत्याकांड के पीछे भू माफियों और नशे के सौदागरों का हाथ होने की आशंका जताई है. उन्होंने पुलिस-प्रशासन से हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.



