जमशेदपुर : झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन द्वारा संविधान दिवस के मौके पर दिए गए विवादित बयान के बाद राज्य भर में भाजपायों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को पूर्वी सिंहभूम महानगर बीजेपी की ओर से उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
रैली की शक्ल में पहुंचे भाजपाइयों ने मंत्री हफीजुल हसन और झारखंड सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. मालूम हो कि पिछले दिनों संविधान दिवस के मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने शरियत को संविधान से ऊपर बताते हुए एक नए विवाद को जन्म दे दिया था. (नीचे भी पढ़ें)
उसके बाद से ही बीजेपी मंत्री हफीजुल हसन का लगातार विरोध कर रही है. इस मौके पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे.



