जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा बारीडीह मंडल द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए बुधवार को जरूरतमंदों के बीच 300 कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के सौजन्य से मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक के नेतृत्व में बागुनहातु चौक स्थित काली मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ. भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने कहा कि इस बढ़ती हुई ठंड में हमारे जनप्रतिनिधि जरूरतमंदों के साथ खड़ी है और वैसे सभी जरूरतमंदों को कंबल दिया जाएगा, जो कंबल के अभाव में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर है. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान काजू शांडिल, जीवन साहू, कंचन दत्ता, विजय साहू, रूप देवी, ओम पोद्दार, राम मिश्रा, अनिकेत रॉय, राजेश गोस्वामी, पुरण साहू, दिलीप मित्रा, मुक्ता नमता, मिनी सिंह, प्रमिला साहू, आरती यादव, कमला साहू, सरस्वती देवी, मप्पी दास मनोज कुमार, रोहित साहू आदि उपस्थित थे.







