चाकुलिया: पश्चिम बंगाल के खेमाशुली में कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने और कुड़मी भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर रविवार को पांचवें दिन रेलवे चक्का और छठे दिन हाईवे 49 जाम है. बंगाल, ओड़िशा और झारखंड के हजारों कुड़मियों का आज भी जुटान है. जाम स्थल पर कुड़मी समाज के आंदोलनकारी महिला और पुरुषों की भारी संख्या है. आंदोलनकारी हटने के मूड में नहीं है. मनोरंजन और भोजन पानी के साथ आंदोलन चल रहा है. रविवार की रात लोग डीजे पर झूमर गीत पर नृत्य कर मनोरंजन कर रहे हैं और पारंपरिक हथियारों से लैस हजारों लोग नाच रहे हैं. विदित हो कि पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज द्वारा विगत 4 अप्रैल से हाईवे को जाम रखा गया है.(नीचे भी पढ़े)

वही आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा 5 अप्रैल से रेलवे ट्रैक को जाम रखा गया है. आज भी भारी संख्या में आंदोलनकारी रेलवे स्टेशन और हाईवे पर डटे हुए हैं. आंदोलनकारी आंदोलन स्थल पर नाच कर रहे हैं. रेल का परिचालन बंद है. वही हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. हाईवे पर यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद है, इससे आम यात्री परेशान हैं. जाम में फंसे वाहन चालक परेशान हैं. रेल बंद होने के कारण इस मार्ग के सभी रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा अबतक संतोष जनक जवाब नहीं मिलने से समाज के लोग आंदोलन स्थल पर डटे हुए हैं. रविवार को झारखंड के चाकुलिया और धालभूमगढ़ प्रखंड से भी अनेकों कुड़मी समाज के लोग खेमाशुली आंदोलन स्थल पहुंचकर भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)
मौके से झारखंड के कुड़मी समाज के स्वपन महतो ने कहा की रविवार को भी रेलवे ट्रैक और एनएच जाम है,जाम स्थल पर अनेकों आंदोलनकारी डटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि रात में आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक से हटकर स्टेशन परिसर में बैठते हैं और आज भी खेमाशुली स्टेशन पर आंदोलनकारी आंदोलित है. मिली जानकारी के अनुसार आंदोलनकारी लोगों की परेशानियों को देखते हुए हाईवे जाम में कुछ सहुलियत दी गई है. बताया गया है सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा फिर दोपहर तीन बजे से रात 1 बजे तक जाम रहेगा. सुबह 10 बजे से 3 बजे तक और रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक हाइवे जाम मुक्त रहेगा.












