जमशेदपुर : भाजपा बिरसानगर मंडल में शिवा बॉयज क्लब, बिरसानगर जोन नंबर 3 में जरूरतमंदों के बीच 375 कंबलों का वितरण किया गया. यह सेवा कार्यक्रम सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य से संपन्न हुआ. भाजपा नेता बबलू गोप के जन्मदिन के अवसर पर यह सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़े)

कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा भाव ही भारतीय जनता पार्टी की मूल आत्मा है. समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना हमारा संकल्प है. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में नरेश प्रसाद सिंह, तापस कर्मकार, तापस कुमार दास, खोखन पाण्डेय, श्यामल राहा, अनुप पाण्डेय, मृणाल बनर्जी, सुदर्शन दास, ओंकार सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय बस्तिवासी उपस्थित रहे. मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.







