जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा के बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय की ओर से अपना जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर बिष्टुपुर मण्डल द्वारा सुमन और कृष्णा गुप्ता के सौजन्य से पूरा बिष्टुपुर मण्डल द्वारा केक कटिंग किया गया. इसके तहत राम मंदिर के पीछे बस्ती के सभी लोगों के बीच 100 कंबल वितरण किया गया. इसमें मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा , पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार साह, उपाध्यक्ष सुजीत श्रीवास्तव, मंत्री बबलू नायक, सुमन कुमार, कृष्णा गुप्ता, विश्वनाथ कुमार, वीरू जी बाघाजी, रोहित, सीमा कुमारी, लक्ष्मण, सागर सोनकर और बस्ती के सभी लोग उपस्थित थे. सभी बस्तीवासियों के साथ केक काटकर खुशियां मनायी.















