जमशेदपुर : असम के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि असम की देवतुल्य जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का जनादेश दिया है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा कल लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, जो पूरे पूर्वोत्तर सहित देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है. इसी ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतु भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी असम पहुंच चुके हैं. कुलवंत सिंह बंटी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा.




