
जमशेदपुर : मानगो मंडल भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ। मानगो मंडल राजस्थान भवन धर्मशाला में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस की शुरुआत भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र पाण्डे, जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह एवं मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय की उपस्थिति मे दीप प्रज्वलन व महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ हुई। द्वितीय दिन के सत्र को संबोधित करते हुए अलग अलग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित हरेंद्र पाण्डे ने व्यक्तित्व विकास, रामबाबू तिवारी ने भाजपा सरकार की उपलब्धि एवं अन्य दलों की स्तिथि, झारखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण ने 2014 में भारत की राजनीति में बदलाव एवं हमारा दायित्व एवं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि संजीव कुमार ने हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका जैसे आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। शिविर में दशरथ चौबे, किशन महाराज, सुखदेव गिरि, जटाशंकर पांडेय, विजय तिवारी, विनय सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह चौहान, सुनील सिंह, संजय सिंह, विजय चौबे, विनय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अंकेश कुमार श्रीवास्तव, सुशीला शर्मा, ऋतु विश्वकर्मा, लक्की सिंह, प्रीति सिन्हा, संगीता शर्मा, रमन घोष, रविन्द्र सिंह, कामेश्वरी शर्मा, अजित सिंह, रेणु सिन्हा, रेणु शर्मा, प्रताप साहू, विजय सोय, संगीता शर्मा, सुशील पांडे, शिव कुमार पांडेय, सुशील कुमार, बिनोद सिंह, संतोष उपाध्याय, घनश्याम साव, जितेंद्र साव, बंटी गुप्ता, कुलदीप ओझा, प्रियांशु चौधरी, अनमोल शुक्ला, स्वरूप लाहा, विष्णु पाठक, चिराग अग्रवाल, सुमित शर्मा, बबलू कुमार, टुनटुन कुमार समेत भाजपा के कई कार्यकर्त्ता शामिल हुए।






