
जमशेदपुर : सोनारी मंडल भाजपा द्वारा स्थानीय भारत सेवाश्रम संघ में 26 दिसम्बर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ। मंडल प्रशिक्षण शिविर की सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में शुरुआत हुई। पूरी कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल के महामंत्री नारायण प्रसाद ने किया। दूसरा एवं अंतिम दिन प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं राजेश शुक्ला ने द्वीप प्रज्वलित कर की। साथ ही वंदे मातरम एवं शिविर गीत प्रस्तुत किया गया। द्वितीय एवं अंतिम दिन प्रशिक्षण शिविर में चार सत्र हुए, जिसमें राजेश शुक्ला, राजन सिंह, गुंजन यादव, प्रदेश प्रशिक्षण शिविर प्रभारी जितू चरण ने सभी वरीय एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, हमारा विचार परिवार, हमारी कार्य पद्धति संगठन संरचना में भूमिका, 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव भाजपा एवं हमारा दायित्व पर प्रशिक्षित किए। (नीचे भी पढ़ें)

पूरा कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनारी मंडल के कार्यकारिणी सदस्य के दोनों महामंत्री नारायण प्रसाद, किशोर साहू एवं मंडल के उपाध्यक्ष खेलावन वर्मा, संजय रजक, सुकुमार गोराई, सत्येन्द़र यादव एवं मंडल के पदाधिकारी राहुल तिवारी, शंकर सिंह, हिरालाल रजक, नरेश प्रसाद, विकास साहू, अनिर्वान राय, भरत भूषण, सुनील राय, गणेश साहू, मनीष साहू, प्रिंस यादव, दीपक नाग, सुबोध कर्मकार, विशाल तिवारी, संजीत पाण्डे एवं तमाम वरिष्ठ नेता सह कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसमें पूर्व सांसद आभा माहातो, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुराण वर्मा, बिरेन्द़ प्रताप सिंह, गोपाल लहरी, महावीर सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य रीता सिंह, पूर्व जिला प्रवक्ता दीपक पारिक, जिला कार्य समिति के सुनील सिंह, मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुदीप चौधरी एवं श्री अशोक सिंह, वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता माया साहू, लक्ष्मी देवी, सरस्वती लोधी, चित्रा साहु, संजय मुंडा, रवि तिहारी, मुन्ना सिंह, वनमाली सिंह मुंडा शामिल थे। जिला के महामंत्री राकेश सिंह ने अपने विचार रखे।थन्यवाद ज्ञापन मंडल के महामंत्री किशोर साहू ने किया।





