जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने आदित्यपुर स्टेशन में जनरल टिकट बिक्री निजी हाथों में सौंप दी है. रेलवे की ओर से एक एजेंसी के माध्यम से ही अब यात्रियों को टिकट मिल रहा है. रेलवे सूत्रों के अनुसार इसके लिए काउंटर के अलावा टिकट को लेकर वेंडरों की भी मदद ली गयी है. आदित्यपुर के अलावा 11 अन्य रेलवे स्टेशनों में जनरल टिकट बिक्री का काम को निजी हाथों में सौंपा जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इन स्टेशनों में शामिल है चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसावां, चाईबासा, बड़बिल, राजगांगपुर, बामड़ा, बंडामुंडा, नुआगांव, सीनी और मनोहरपुर. दूसरी ओर, जमशेदपुर के चार जगहों पर यात्री टिकट सेवा केंद्र खोला जायेगा. रेलवे के सहयोग से निजी पार्टनर के साथ मिलकर यह सेंटर खोले जायेंगे, जहां से लोगों को टिकट मिल सकेगा. सोनारी में अभी पहले से ही इसका संचालन हो रहा है. इसके बाद कदमा शास्त्रीनगर इलाके में, जुगसलाई, गोलमुरी और साकची में यह सेंटर खोले जायेंगे.





