जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी बीजेपी अपने अंतिम पायदान पर बैठे कार्यकर्ताओं का डेटाबेस तैयार करने की कवायद में जुटी है. इसको लेकर जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से आज भालूबासा किशोर संघ में कार्यशाला का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यशाला में मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं का डाटा संग्रह करने की जानकारी दी गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि इसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का डाटा तैयार करना है ताकि उनके विषय में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को जानकारी हो सके. उन्होंने बताया कि इससे पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के राजनीतिक करियर की जानकारी प्राप्त हो सकेगी. राज्य स्तर के बाद जिला स्तर और अब मंडल और बूथ स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है.











