
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में माइक्रो डोनेशन की बैठक सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश के महामंत्री माइक्रो डोनेशन के प्रभारी मनीष दुबे, भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव सम्मलित हुए। सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवम अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीरर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक की विधिवत शुरुआत की गयी। संचालन ज़िला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया। बैठक की शुरुआत में पीएम मोदी की मन की बात सुनी गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने युवाओं समक्ष अपने विचार रखे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे जी गर्मजोशी के साथ भाषण की शुरुआत की। माइक्रो डोनेशन के बारे में संक्षिप्त रूप से बताया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का प्रमुख अंग है। कहा कि देश में बाहरी शक्ति पीएम को हटाने के लिए लगी हुई है। 2024 की लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी को और बहुमत से जितना है। माइक्रो डोनेशन से हम सीधे कार्यकर्ता को जोड़ने का काम करेंगे। आमजनों के बीच में नमो ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री को डायरेक्ट बात कराने का कार्य करेंगे। हर बूथ पंचायत में जोड़ेंगे। कांग्रेस या बाहरी शक्ति कुछ नहीं कर पायेगी। आज कश्मीर में भारतीय झंडा फहरा रहा है। इसमें योगदान सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी का है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर को हार्दिक बधाई देता हूं। (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने भारत माता की जय, जय श्री राम के नारे के साथ संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा की भाजपा पार्टी कार्यकर्ता की पार्टी है। यह मां बेटा की पार्टी नहीं है। आज मां कल बेटा अध्यक्ष भाजपा में बूथ अध्यक्ष भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है। आज हमलोग के नेता रघुवर दास बूथ लेबल से मुख्यमंत्री बने। पीएम मोदी प्रधान सेवक बनने के बाद डिजिटल इंडिया बना। मोबाइल फोन के माध्यम से मनी ट्रांसफर हो रहा है। गर्व की बात है कि आज सब्जी बचने वाला भी डिजिटल को सही मायने में यूज कर रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के हर कार्यकर्ता अपने आप एक योद्धा हैं। माइक्रो डोनेशन को हर छोटे-छोटे बाजारों में माइक्रो डोनेशन में जोड़ेंगे, जिसे नमो ऐप के माध्यम से पीएम मोदी को आम जनमानस के बीच में ले जाने का कार्य करेंगे। भारतीय जनता पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे, युवा मोर्चा की टीम इसे बखूबी से निभायेगी। धन्यवाद ज्ञापन सुमित श्रीवास्तव ने किया। बैठक में अमिताभ सेनापति, प्रदीप मुखर्जी, उमेश पांडे, श्वेता कुमारी, विनय सिंह, राजू, शशि यादव, गणेश सरदार, प्रकाश दुबे, अजीत कुमार, सन्नी संघी, अमित सिंह, मोंटी अग्रवाल, सुमित कुमार, अंकित पांडे, अभिषेक दे, अभिषेक श्रीवास्तव, सुशील कुमार, शशांक शेखर, रवि सिंह, विशु सिंह, मनोज तिवारी, मुकेश सिंह, अरविंद सिंह चौहान, विकास सिंह, कंचन दत्ता, उमेश शाह, सत्येंद्र रजक, नवजोत सिंह, सोहेल, इकबाल सिंह, समल किशोर, अनुराग मिश्रा, राहुल तिवारी, राहुल कुमार, सुशील पांडे, सनांतन दास, संजय गोराई, अंसुल कुमार, दिवाकर सिंह, अशोक सिंह, विकास सिंह, लखीपदो दास समेत अन्य उपस्थित थे।





