जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके सुंदरनगर थाना अंतर्गत केडों गांव सुंदरनगर भाजपा मंडल की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कंबल सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य से जरुरतमंद ग्रामीणों के बीच वितरण किया गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, अभय चौबे, अनमोल वर्मा, मदन दास, सुनील भूमिज, मुंशी भूमिज, गणेश भूमिज, संजय भूमिज, ज्ञानी भूमिज समेत काफी संख्या में गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे.



