गालूडीह: घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बनकाटी पंचायत के जगन्नाथपुर गांव में गुरुवार को एबीसी जगन्नाथपुर की ओर से आयोजित 48 वें वर्ष दो दिवसीय फुटबाल का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शामिल हुए. कमेटी द्वारा मंत्री महोदय का आदिवासी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया. मंत्री रामदास सोरेन ने कहा खेल के क्षेत्र में फुटबॉल का हमारे झारखंड में सबसे अधिक महत्व है. जिस हेतु हमारे झारखंड में इसका बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा है. झारखंड सरकार ने खेल नीति बनाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने का दिशा में पहल कर रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मैं बहुत जल्द पूरा झारखंड में 26 हजार शिक्षक और 10 हजार क्षेत्रीय भाषा के शिक्षक बहाली करने का काम करूंगा. (नीचे भी पढ़े)
फुटबॉल मैच में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच मारांग बुरु एफसी घाटशिला तथा डीसी चांडिल के बीच खेला गया. जिसमें मारांग बुरु एफसी घाटशिला की टीम ने ट्राई ब्रेकर से जीत हासिल की. वही मुख्य अतिथि के हाथों से विजेता टीम को डेढ़ लाख व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को एक लाख व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों टीमों को 60-60 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. वही स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया. रात में ऑर्केस्ट्रा देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी. मौके पर जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी, प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, प्रधान सोरेन, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत श्रमिक संघ अध्यक्ष काजल डान, प्रखंड सचिव रतन महतो, उपाध्यक्ष सुखलाल हंसदा: कोषाध्यक्ष आम्पा हेंब्रम, सुशील मार्डी, जोनल अध्यक्ष मंटू महतो, सचिव बादल किस्कू, दुर्गा चरण मुर्मू, अशोक महतो, बिमल मार्डी, सुशील मार्डी, बड़ा दुर्गा मुर्मू, दुलाराम टुडू, ध्यानचंद सोरेन, मुखिया मिर्जा हांसदा ,हीरा सोरेन, पूर्व मुखिया पानकुमारी मार्डी, हूडिंग सोरेन, दुर्लब सोरेन, जुझार सोरेन, मनोरंजन महतो और एबीसी जगन्नाथपुर के अध्यक्ष विमल मार्डी सचिव स्वपन कुमार मार्डी कोषाध्यक्ष रोबिन किस्कू,अमीन सोरेन,सत्यवान पातर, सुभाष पातर, हेमचंद्र हांसदा, गणेश हांसदा एवं कमेटी के तमाम सक्रिय सदस्य उपस्थित थे.



