जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर में ठेकेदार के 12 माह का पैसे बकाया होने के कारण जलापूर्ति दूसरे दिन भी बंद रही. गुरुवार को स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. पेयजल विभाग के लोग स्थानीय लोगों का फोन तक रिसीव नहीं कर रहे थे. इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया. जिला परिषद सदस्य पारितोष सिंह के नेतृत्व में लोगों ने हंगामा किया. दिन भर चले हंगामा के बाद विभाग की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि दो माह का पैसा ठेकेदार को दिया जायेगा. इसके बाद तय हुआ कि शुक्रवार से सामान्य तौर पर जलापूर्ति शुरू होगी. (नीचे भी पढ़े)

दूसरी ओर, इस मामले को लेकर संज्ञान लेते हुए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलकात की और समस्या के समाधान हेतु उनके साथ बैठक की. मौके पर ही विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजिनियर सुनील कुमार से फ़ोन के माध्यम से विधायक और उपायुक्त ने बात की. विधायक ने बताया कि जनता को जो समस्या हो रही है उसके समाधान के लिये उपायुक्त के साथ बैठक कर समाधान कर लिया गया है. शुक्रवार से सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू होजायेगी. .



