जमशेदपुर: जमशेदपुर मानगो गौड़ बस्ती चटाई कुली कॉलोनी में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मानगो मंडल के नेतृत्व में आज आस पास के बस्ती के 350 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल, और सम्मानित अतिथि मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, वरिष्ठ भाजपा नेता नीलकमल शेखर, संतोष उपाध्याय, मानगो मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील पांडे, भाजपा जिला आईटी प्रभारी ज्ञान प्रकाश, भाजपा मानगो मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)
इस कंबल वितरण के अवसर पर नीरज सिंह ने कहा की मानगो भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित यह कंबल वितरण का कार्यक्रम बहुत ही सराहनिया पहल है. नीरज सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी हमेशा समाज के आखरी वक्ति तक पहुंचने का काम करती है और हमेशा जनता के हित में काम करने की कोशिश करती है, साथ ही सिंह ने मानगो युवा मोर्चा के पूरी टीम को बधाई देते हुए उन्हें आगे भी इस तरह समाज की सेवा में लगे रहने के लिए प्रोत्साहित किया . इस मौके पर युवा मोर्चा महामंत्री सुमन श्रीवास्तव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राज लाहा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष निरंजन झा,युवा मोर्चा मंत्री नवनीत तिवारी, युवा मोर्चा मंत्री शुभम केडिया, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अमित कुमार, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रोहित सिंह, मीडिया प्रभारी रंगबाज पंडित, सोशल मीडिया प्रभारी अनमोल शुक्ला समेत युवा मोर्चा की पूरी टीम मौजूद थे.











