जमशेदपुर : जमशेदपुर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नव निर्वाचित प्रधान सरदार भगवान सिंह का सामाजिक संस्था शौर्य की ओर से अभिनंदन एवं स्वागत किया गया. गोलमुरी मेन रोड स्थित कार्यालय में शौर्य के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में संस्था के सदस्यों ने भगवान सिंह को शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा प्रदान कर समाज के सभी प्रमुख लोगों का अभिनंदन व सम्मान किया. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह को संबोदित करते हुए अमरजीत सिंह राजा ने कहा कि आज सिख कौम को एकता और प्रबलता के साथ समाज की सेवा करने की जरूरत है. अपने गुरुओं के बताये मार्ग पर चल कर जन मानस की सेवा करना ही परम धर्म है. विश्वास है कि नव निर्वाचित प्रधान सरदार भगवान सिंह समाज के हित में कार्य करते हुए समाज का उत्थान करेंगे. सीजीपीसी के नव निर्वाचित प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में लोगों को आश्वस्त किया कि वे सभी को मिला कर चलेंगे और समाज के हर कार्य को तरपरता से पूरा करते हुए और शशक्त बनायेंगे समाज से किये अपने वायदे को पूरा करेंगे. समारोह में मुख्य रूप से झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, समाज सेवी गुरदीप सिंह पप्पू, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, तार कंपनी गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला, नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतिंदर सिंह रोमी व बलबीर सिंह बबलू, बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान कुलविन्दर सिंह, कार्यकारी प्रधान संदीप सिंह, परविंदर सिंह सोहल, कुलदीप सिंह ज्ञानी, जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह छीते, जसपाल सिंह जस्सू, परमजीत सिंह काले, सुखदेव सिंह बिट्टू, सिख यूथ ब्रिगेड से रंजीत सिंह व गुरशरण सिंह, सतपाल सिंह, सविंदर सिंह, जगदीश सिंह, जगबीर सिंह जग्गी, पाल सिंह, बंटी सिंह, रोशन सिंह एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे.











