जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के प्रमुख, उपप्रमुख, पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड के पदाधिकारियों और कर्मचारियों, पंचायत सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा और धरने में बैठे. पंचायत जन प्रतिनिधियों का कहना हैं कि प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मचारी और पंचायत सचिव मनमानी कर रहे हैं. जनप्रतिनिधियों के बातों को ध्यान देते नहीं हैं और सुनते भी नहीं है. इससे पंचायत जनप्रतिनिधियों को ठेस पहुंच रही हैं इसलिए आज उन लोगो ने प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे हैं. इन लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो वे लोग आंदोलन को तेज करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
सामूहिक उपवास भी करने की चेतावनी दी गयी है. इन लोगों ने आरोप लगाया है कि जनता का काम प्रखंड में नहीं हो रहा है. वे लोग जनप्रतिनिधि के तौर पर जब ब्लॉक में जाते है तो उनकी बातों को अनसुना कर दिया जाता है और उनकी आवाज को ही दबाने की कोशिश की जाती है. इन लोगों के धरने को कई राजनीतिक दलों के लोगों ने भी समर्थन किया है.



