जमशेदपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू एकता क्लब,जुगसलाई के तत्वावधान में तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से 21वां रक्तदान महाशिविर का आयोजन जुगसलाई ऋषि भवन में किया गया. इस शिविर में 375 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र एवं यादगार के रूप में हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, जिला परिषद सदस्य श्रीमती कविता परमार, समाजसेवी मुरलीधर केडिया,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, डॉ मीरा मुंडा, आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया.(नीचे भी पढ़े)

न्यू एकता क्लब के अध्यक्ष बृजकिशोर बरनवाल ने कहा मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं.रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं. इस कठिन परिस्थिति में अपने साहस से समाज को रक्तदान के माध्यम से सहयोग दें.
कार्यक्रम में क्लब के प्रमुख सदस्य देवेंद्र सिंह (रिक्कू), सुनील साहू, महेश साहू, विनोद वर्णवाल, नवल किशोर वर्णवाल, विजय शर्मा, रितेश जैन, संजय वर्णवाल, नवीन वर्णवाल, विजय अग्रवाल, सुरेश साहू, अशोक सिंह, चीना भैया, ज्योति वर्णवाल, विशाल वर्णवाल,प्रिंस बरनवाल,संजीत साहू, विकास साहू, संतोष साहू, अनिल साहू, मुरली वर्णवाल सहित अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट के चंदन खंडेलवाल, धीरज सावा, महेश अग्रवाल,रमेश कुमार सिंह, पंकज कुमार,विजय कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.











