जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खाखड़ीपाड़ा पंचायत स्थित वीणापाणि संघ प्रांगण में पूर्व सचिव स्वर्गीय नन्दलाल महतो जी की स्मृति में 17वां रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुखिया छोटा गोविन्दपुर आलोक सांडिल, पंचायत समिति सदस्य नारायण बेसरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. विशिष्ट अतिथि के रूप में कुणाल षाडंगी, विक्टर सोरेन उपस्थित होकर सबका उत्साह बढ़ाए. शिविर में कुल 119 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपना बहुमूल्य रक्तदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं वीबीडीए की टीम के सहयोग से तथा वीणापाणि संघ के अध्यक्ष पद्मावती गोप, सचिव रंजीत गोप, देबू गोप, कालीचरण, गुरु, सुबोद गोराई, तरनि गोप, पापन महतो, पार्थो महतो, पिलटू दास और सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति में यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. वीणापाणि संघ ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है.







