चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए गुरुवार को जमशेदपुर एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में धालभूमगढ़ निवासी कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन महतो को सम्मानित किया गया.मौके पर श्री महतो ने कहा कि समिति के बैनर तले वे पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावे पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में भी लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरूक कर रक्तदान शिविर आयोजित किया है.(नीचे भी पढ़े)
कहा कि वे लगातार क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को विभिन्न ब्लड बैंक से रक्त उपलव्ध कराकर जीवन की सुरक्षा की है. कहा कि यह उनकी अकेले का परिश्रम नहीं है बल्कि समिति से जुड़े हर सदस्यों का मेहनत का परिणाम है कि समिति लगातार क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त संग्रह करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका अकेले का नहीं है बल्कि समिति से जुड़े हर सदस्यों का सम्मान है.







