जमशेदपुर : बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ की झारखण्ड प्रदेश इकाई के आसन्न चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने शुक्रवार को जमशेदपुर शहर स्थित विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया. इस दौरान प्रत्याशियों ने सदस्यों से सम्पर्क कर महासचिव सुनील लकड़ा के नेतृत्व में गठित ऑफिशियल पैनल के समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रचार अभियान के दौरान प्रत्याशी सत्य प्रकाश, मनीष कुमार, मनीष मिंज एवं शैलेंद्र सिंह ने अधिकारियों से संवाद स्थापित कर संगठन की नीतियों, भविष्य की कार्य योजना एवं मजबूत प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि एकजुट एवं सशक्त संगठन ही अधिकारियों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है. प्रत्याशियों ने सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से ऑफिशियल पैनल के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ की झारखण्ड प्रदेश इकाई का चुनाव आगामी 1 मार्च को रांची में आयोजित होने जा रहा है.



