जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जेएफ सीवीएस इंडिया लिमिटेड कंपनी (पहले वेबको कंपनी) के कर्मचारियों का मंगलवार को बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हो गया. कर्मचारियों को इस साल 20 फीसदी बोनस मिलेगा. इसके समझौता के तहत 90 कर्मचारी लाभांवित होंगे. 16 सितंबर तक कर्मचारियों को बोनस की राशि भेज दी जायेगी. इसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम 28125 रुपये जबकि न्यूनतम 19747 रुपये बोनस की राशि मिलेगी. बोनस समझौता पर जेएफ सीवीएस इंडिया लिमिटेड के हेड एचआर इंडिया जोसेफ जैक्शन पेनैकल, जीएम सीएन गुरुराजा, असिस्टेंट जीएम जी गोपीनाथन, मैनेजर एचआर कुमार राघव जबकि झारखंड स्टील मेटल एंड माइंस इंप्लाइज यूनियन वेबको यूनिय के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष परमानंद कुमार पात्रो, सचिव परमेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष बबलू मार्डी, कमेटी मेंबर अमन हांसदा और कमेटी मेंबर भोगन चरण मुर्मू ने हस्ताक्षर किये.



