जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सीमावर्ती क्षेत्र सरायकेला खरसावां ज़िलें के कपाली कपाली ओपी क्षेत्र स्थित अलवारिस लॉज में बेखौफ चोरों ने आधी रात एक छात्र के कमरे में चोरी की घटना को अंजाम दिया. अलकबीर पॉलिटेक्निक के छात्र मुस्ताक अंसारी के कमरे से लैपटॉप, बैग, एटीएम कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात छात्र कमरे में सो रहा था, तभी अज्ञात चोर कमरे में घुसकर सामान चोरी कर ले गया. शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर छात्र ने लॉज संचालक को सूचना दी. सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक सामान लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस संदिग्ध की पहचान कर आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी में जुटी है.





