जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर नंबर एल-13 में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब घर के अंदर से तीन लोगों के शव बरामद किए गए. मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल है. घटना कि जानकारी मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गयी. सूचना पाकर सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. प्राप्त जानकारी अनुसार क्वाटर में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र प्रसाद सिंह अपनी पत्नी, बेटी और बेटा के साथ रहते थे. उन्होंने ही पत्नी सरिता सिहं (55), बेटी सुप्रिया सिंह (31) और बेटा रविशेक कुमार (30) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है. (नीचे भी पढे़ं)

उन्होंने ही खुद पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी. रविंद्र सिंह की बेटी शादी शुदा है. वह गर्भवती थी. रिटायरमेंट इसी साल फरवरी में हुई थी, उसके बाद से ही घर पर विवाद होने की बातें सामने आ रही हैं. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वहीं उन्होंने पूरे परिवार की हत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच कर रही है. घटना के बाद एग्रिको इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने घर को घेरकर जांच शुरू कर दी है.







