• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, July 20, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home स्टूडेंट जोन

Jamshedpur students protest : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में साइंस व आर्ट्स की पढ़ाई बंद करने के विरोध में छात्रों ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, फैसला वापस लेने की मांग, देखिए – video

Jamshedpur students protest : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में साइंस व आर्ट्स की पढ़ाई बंद करने के विरोध में छात्रों ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, फैसला वापस लेने की मांग, देखिए – video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में साइंस और आर्ट्स की पढ़ाई बंद करने के फैसले के विरोध में सोमवार को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पर सैकड़ों छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. जेडीयू छात्र संघ के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और राज्य सरकार के फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और कहा कि यह फैसला उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है. बताया गया कि हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से वर्कर्स कॉलेज से साइंस और आर्ट्स संकाय की पढ़ाई बंद करने का आदेश जारी किया गया है. इस निर्णय के बाद इन विषयों में अध्ययन कर रहे छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित एलबीएसएम कॉलेज भेजे जाने की बात कही गयी है. इस फैसले से छात्रों और उनके अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता हेमंत पाठक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार छात्रों से उनके शिक्षा के अधिकार को छीनने का प्रयास कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि वर्कर्स कॉलेज शहर का एक महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है, जहां वर्षों से हजारों छात्र पढ़ाई करते आ रहे हैं. अचानक साइंस और आर्ट्स की पढ़ाई बंद कर देना पूरी तरह गलत फैसला है. हेमंत पाठक ने कहा कि एलबीएसएम कॉलेज वर्कर्स कॉलेज से करीब 20 किलोमीटर दूर है और प्रतिदिन इतनी दूरी तय करना छात्रों के लिए काफी कठिन होगा. खासकर छात्राओं के लिए यह निर्णय बड़ी परेशानी खड़ी करेगा. कई अभिभावक अपनी बेटियों को इतनी दूर पढ़ाई के लिए भेजने को तैयार नहीं होंगे, जिससे उनकी शिक्षा बीच में ही छूट सकती है. उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द इस आदेश को वापस लिया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा. वहीं वर्कर्स कॉलेज की छात्रा दिशा प्रसाद ने भी सरकार के इस फैसले पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि उनके परिवार वाले उन्हें इतनी दूर पढ़ने के लिए नहीं भेजेंगे. ऐसे में उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ सकती है. दिशा ने कहा कि छात्रों का भविष्य देखते हुए सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए और वर्कर्स कॉलेज में ही साइंस और आर्ट्स की पढ़ाई जारी रखनी चाहिए. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द फैसला वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. इस प्रदर्शन को लेकर उपायुक्त कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Srinath university workshop : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय रोबोटिक्स एवं अंतर्निहित प्रणाली कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान
खबर

Srinath university workshop : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय रोबोटिक्स एवं अंतर्निहित प्रणाली कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान

July 18, 2026
Jamshedpur nml : विज्ञान ज्योति स्कूल के छात्रों और शिक्षकों का सीएसआइआर-एनएमएल दौरा, बच्चों में वैज्ञानिक जागरुकता बढ़ाने की कोशिश
स्टूडेंट जोन

Jamshedpur nml : विज्ञान ज्योति स्कूल के छात्रों और शिक्षकों का सीएसआइआर-एनएमएल दौरा, बच्चों में वैज्ञानिक जागरुकता बढ़ाने की कोशिश

July 17, 2026
Jamshedpur no entry : जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 19 जुलाई को, जमशेदपुर में नो इंट्री, यह होगा समय
खबर

Jamshedpur no entry : जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 19 जुलाई को, जमशेदपुर में नो इंट्री, यह होगा समय

July 17, 2026
Next Post
Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में ट्रेलर की टक्कर से महिला घायल, चालक गाड़ी छोड़कर फरार, देखिए – video

Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में ट्रेलर की टक्कर से महिला घायल, चालक गाड़ी छोड़कर फरार, देखिए - video

Horoscope know your day tuesday 12th may 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन मंगलवार 12 मई 2026

Horoscope know your day tuesday 12th may 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन मंगलवार 12 मई 2026

jamshedpur rural- चाकुलिया के रूपुषकुंडी फुटबॉल मैदान में निकला हाथी, किसान चिंतित, काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जंगल की ओर खदेड़ा

jamshedpur rural- चाकुलिया के रूपुषकुंडी फुटबॉल मैदान में निकला हाथी, किसान चिंतित, काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जंगल की ओर खदेड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur jugsalai case – जुगसलाई के टाइगर मोबाइल जवान पर लगे आरोपों के बीच सामने आया दूसरा पक्ष, निष्पक्ष जांच की मांग, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur jugsalai case – जुगसलाई के टाइगर मोबाइल जवान पर लगे आरोपों के बीच सामने आया दूसरा पक्ष, निष्पक्ष जांच की मांग, देखिए – video

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

Jamshedpur asisc zonal competition : केपीएस कदमा में एएसआइएससी जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026 आयोजित, प्रतियोगिता में एएसआइएससी से संबद्ध 28 स्कूलों के 81 बच्चे हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News